आए दिन देश में हैवानियत के नए-नए मामले सामने आते रहते है। इसी बीच एक ताजा मामला झारखंड के बोकारो (Bokaro) जिले से सामने आया है । यहां एक शादीशुदा (28 साल के) युवक ने अपनी ही 16 साल की साली की बेरहमी पिटा, फिर उसके बाद उसने न सिर्फ नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
मासूम बच्ची शौच के लिए गई थी
स्थानीय लोगों ने बताया की ये वारदात 16 अक्टूबर दोपहर की है जब पीड़िता खेत में शौच के लिए गई थी। तभी अचानक से उसका जीजा उस रास्ते में आ गया और उसका मुंह बंद कर दिया। उसका बलात्कार किया। इतने से उस दरिन्दे (जीजा) का मन नहीं भरा तो उसने दुष्कर्म का वीडियो बनाया। सोशल हैंडल पर पोस्ट कर दिया। आरोपी ने मासूम बच्ची को धमकी दी। अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा। रेप के कुछ दिन बाद ही उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
आरोपी की तलाश में पुलिस
वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी दामाद के खिलाफ पीड़िता के घरवालों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी है। इस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर स्थानीय पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
- अयोध्या के परमहंस आचार्य का नया दावा: बोले— पीएम मोदी पर ट्रंप ने कराया था वशीकरण, वैदिक पाठ से प्रभाव खत्म होने का दावा - January 30, 2026
- संविधान, संस्कार और स्वाभिमान का संगम: आर.डी. पब्लिक स्कूल आगरा में गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव - January 30, 2026
- फरवरी की ठंडी शुरुआत: दिल्ली-एनसीआर में दो दिन लगातार बारिश के आसार, कोहरे और ठंड का डबल अटैक - January 29, 2026