Agra, Uttar Pradesh, India. डॉक्टर दिव्या प्रकाश की पुण्य स्मृति में लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा विशाल एवं शांति वेद ट्रस्ट परिवार के द्वारा निशुल्क ऑपरेशन शिविर का समापन हो गया। 16 जनवरी से प्रारम्भ हुए नि:शुल्क 25वें ऑपरेशन शिविर में पित्ताशय की पथरी एवं गर्भाशय से सम्बंधित बीमारी के 126 ऑपरेशन गुरु का ताल, सिकन्दरा स्थित शांति वेद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में नि:शुल्क किये गये। अपर पुलिस महानिदोशक अजय आनंद ने क्लब के काम को सराहा।
डॉक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए इन मरीज़ों का पंजीकरण 7 से 15 जनवरी के बीच किया गये थे। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद चार चरणों में संचालन की योजना बनाई गई थी। ऑपरेशन 17 , 19 , और 21 जनवरी को किए गये । प्रत्येक दिन लगभग 40 ऑपरेशन न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया (एक छिद्र ) द्वारा किए गये और सर्जरी के बाद मरीज़ों को 24 घंटे बाद छुट्टी दे दी गयी।

ये सभी ऑपरेशन डॉ. अजय प्रकाश, डॉ. श्वेतांक प्रकाश, डॉ. ब्लॉसम प्रकाश, डॉ. मधु प्रकाश, डॉ. संजय प्रकाश ने अपने पैरामेडिकल स्टाफ़ के सहयोग से किये। शिविर के समापन समारोह कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल के शिविर चेयरपर्सन MJF लायन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल और प्रेसिडेंट लायन राजेश खंडेलवाल ने बताया कि दवाइयों का शुल्क भी मरीज़ों से नहीं लिया गया। लॉयन्स क्लब के पास्ट प्रेसिडेंट लायन अजय बंसल ने दवाइयां मरीज़ों के इलाज में निशुल्क दीं।
स्व. डॉ. दिव्या प्रकाश की याद करते हुए डॉ. अजय प्रकाश ने बताया कि उन्होंने हमेशा कुछ अनोखे और सामान्य जनहित में योगदान देने का सपना देखा, जो आगरा के आसपास चिकित्सा क्षेत्र में पेशेवर क्षमता के नए बेंच मार्क स्थापित करेगा, लेकिन दुर्भाग्य से वह कोविड -19 का शिकार हो गया। परिवार ने उसकी दृष्टि को एक वास्तविकता में बदलने का उपक्रम किया है, एक ऐसी परियोजना जो पूरे आगरा को गौरवान्वित

धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष, लॉयन्स क्लब विशाल सोसाइटी, ड़ॉ. सुशील गुप्ता ने दिया। उन्होंने कहा कि निशुल्क ऑपरेशन का उद्देश्य उन जरूरतमंद लोगों की मदद करना था जो आर्थिक तंगी के अभाव में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए भी ये ज़रूरी आपरेशन नहीं करा पाते हैं।
समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि ADGP अजय आनंद , डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अजय सनाध्डया, VDG2 लायन श्रीमती सुनीता बंसल, पास्ट डिस्ट्रिक गवर्नर कैबिनेट सचिव, PDG वी. के. गुप्ता, अजय बंसल, डॉ. सुशील गुप्ता, सुनील अग्रवाल, विनय बंसल, रवि खंडेलवाल, हेमेंद्र अग्रवाल, अनूप गुप्ता, अजय गुप्ता, अश्वनी धवन, नरेश जैन, चंदर माहेश्वरी, श्याम मोहन गुप्ता, नन्द बंसल, प्रवीन बंसल, किशन अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, अजय सनाध्या, प्रमोद खंडेलवाल, उमेश अग्रवाल, विष्णु गोयल, विवेक गुप्ता, सुशील अग्रवाल, विवेक कांत आदि उपस्थित थे।
- Instant Cashback op Verlies bij QQbet Casino in Nederland - October 30, 2026
- Bereit, echtes Geld zu gewinnen? Jetzt bei Lucky Dreams Casino in Österreich aktiv werden! - October 28, 2026
- Smiling Joker Slot – Growing and Fixed Prize Features for Canada - October 28, 2026