Agra, Uttar Pradesh, India. अपने साहित्य लेखन से देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगरा का नाम रोशन करने वाली राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) से सम्मानित हुई युवा लेखिका इशिका बंसल को बधाई देने के लिए सोमवार को अखिल भारतीय महापौर परिषद के अध्यक्ष और आगरा के महापौर नवीन जैन इशिका के निवास पर पहुँचे। महापौर नवीन जैन ने बेटी इशिका को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी और दुपट्टा पहना कर सम्मान भी किया। इस दौरान महापौर नवीन जैन ने बेटी इशिका बंसल के नाम से सड़क बनाये जाने व अन्य विकास कार्य को कराये जाने की घोषणा की।
संत नगर फेस टू, नगला बघेल, दयालबाग निवासी बेटी इशिका बंसल को उत्तर प्रदेश दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रतिष्ठित विवेकानंद यूथ अवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर महापौर नवीन जैन ने इशिका बंसल के सामाजिक और राष्ट्रीय सरोकार से जुड़े सृजनात्मक लेखन को देख और उनकी भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
महापौर नवीन जैन ने कहा कि इशिका बंसल जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। इतनी कम उम्र में इंग्लिश में साहित्य लेखन करना और उन साहित्य कविताओं पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार द्वारा अपने रिव्यू देना बड़ी उपलब्धि है। इशिका बंसल ने अपने परिवार का नहीं बल्कि पूरे देश और विश्व में आगरा शहर का नाम रोशन किया है।
महापौर नवीन जैन ने आगरा की जनता की ओर से बेटी इशिका बंसल को सम्मानित करते हुए घोषणा की कि नगर निगम द्वारा उसके नाम पर उसके घर (संत नगर फेस टू, नगला बघेल, दयालबाग) तक की सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स, नाली, पट्टी, व खरंजा भी बनवाया जाएगा। महापौर नवीन जैन की इस घोषणा से इशिका बंसल और उनका परिवार काफी उत्साहित नजर आया और इसके लिए उन्होंने महापौर नवीन जैन को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
महापौर नवीन जैन ने कहा कि इशिका की इस उपलब्धि से शहर की अन्य बेटियां भी प्रोत्साहित होंगी और बेहतर शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ अपनी अन्य प्रतिभाओं को भी निकालेंगे जिससे प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान को भी बल मिलेगा। इस दौरान पार्षद अमित अग्रवाल ग्वाला, पार्षद रवि शर्मा, इशिका की मां सरिता बंसल और पिता कवि कुमार ललित प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
- Anticipation at Jack Casino This Evening in Canada - September 7, 2026
- Quiétude et Grandes Victoires chez Lizaro Casino en France - September 5, 2026
- Balloon Boom spelautomaat – Gecreëerd voor Ultieme Spelersplezier in Nederland - September 5, 2026