Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. 91 मुमुक्षु बहनें जैन साध्वी बनने जा रही है। इससे पूर्व ये जैन धर्म के तारक तीर्थकर भगवानों की 119 कल्याणक भूमि की स्पर्शना कर रहीं हैं। इसी क्रम में यह मुमुक्षु बहनें आगरा पधारीं। दादाबाड़ी में जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक श्री संघ, दादाबड़ी ट्रस्ट एवं जैन जागृति महिला मंडल की ओर से मुमुक्ष बहनों का बहुमान किया गया।
जैन साध्वी बनने जा रही बहनों में 8 वर्ष से लेकर 74 वर्ष तक की हैं। कई बहन है तो एमबीबीएस, सीए, सीएस, एमबीए और फैशन डिजाइनर भी हैं। ज्यादातर स्नातक हैं। संसार से वैराग्य होने के कारण अब जैन साध्वी बनने की प्रक्रिया में हैं।
श्वेतांबर जैन मूर्तिपूजक श्री संघ के निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि इन बहनों को लेकर मुंबई से प्रवीण भाई लोडाया आए हैं। मुंबई, गुजराज, राजस्थान, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, तामिलनाडु, केरल से होते हुए आगरा आए हैं।
श्री जैन ने अभिनंदन समारोह में कहा कि आज बहुत सौभाग्य का दिन है कि 91 मुमुक्षु बहनों का दर्शन लाभ मिल रहा है। पता नहीं निकटतम भविष्य में विश्व के सबसे कठिनतम जीवन साध्वी जीवन में होंगी तब दर्शन का लाभ मिल पाए या नहीं। हम संघ और अपनी ओर से आपके सफल वैराग्य साध्वी जीवन की पंच परमेष्ठी से मंगल कामना करते हैं। आपको महाविदेय क्षेत्र में विराजित अरिहंत परमात्मा की शरण मिले।
दादाबाड़ी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष दुष्यंत जैन ने आगरा के जैन इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने सारगर्भित भजन से उपस्थित सभी श्रावक श्राविकाएं एवं मुमुक्ष बहनों को भावविभोर कर दिया। संचालन दादाबाड़ी ट्रस्ट के सचिव शरद चौरड़िया ने किया। सभी को धार्मिक उपहार देकर अभिनंदन किया।
अयोध्या 6 दिसम्बर, 1992 से 22 जनवरी, 2024 तक: एक पत्रकार के रूप में बाबरी मस्जिद ढहने और राम मंदिर बनने की आँखों देखी कहानी
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026