Aligarh, Uttar Pradesh, India. रविवार को आठ लोगों ने मंगलायतन विश्वविद्यालय स्थित मंगलायतन हॉस्पिटल में कोरोना से जंग जीत ली। सभी आठ लोगों को यहां से डिस्चार्ज कर दिया गया। मंगलायतन हॉस्पिटल के चीफ ऑपेरशन ऑफिसर डॉ वेंकट पीवी राओ ने बताया कि रविवार को 8 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं।
कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने कहा कि मंगलायतन हॉस्पिटल में मरीजों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मन में मजबूत विश्वास रखिये, हमें कोरोना को हर हाल में हराना है और भगाना है। उन्होंने सभी से अपील की है कि कोविड-19 से बचाव के लिए टीका अवश्य लगवाएं।
ठीक हुए व्यक्ति अनिल ने बताया कि उन्हें कोविड के खास लक्षण नहीं थे, उनकी बेटी की तबीयत खराब होने पर उन्होंने अपना और बेटी का टेस्ट करवाया था। जिसमें बेटी नेगेटिव तथा वह पॉजिटिव आए थे। इसके बाद उन्हें मंगलायतन हॉस्पिटल भेजा गया। जहां उन्हें अच्छा उपचार मिला।
हरि ओम ने बताया कि कोरोना होने के बाद उनके घर वाले काफी चिंतित थे कि जिस हॉस्पिटल में वो जाएंगे वहां उनको कैसा उपचार मिलेगा। लेकिन मंगलायतन हास्पिटल में खासा ध्यान रखा गया।
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026
- Instant Cashback op Verlies bij QQbet Casino in Nederland - October 30, 2026
- Mobile Gaming Wild Toro 3 Slot Anywhere - October 30, 2026