सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा- आगरा विकास मंच से जुड़े डॉक्टरों की सेवाओं का स्वागत है
Dr Bhanu Pratap Singh
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ताजमहल के शहर आगरा में 60 नए अस्पताल खुलने जा रहे हैं। आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) स्वीकृत हुआ है। इनके लिए स्टाफ भर्ती किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) पहले से चल रहे हैं।
विश्व मधुमेह दिवस पर आगरा विकास मंच द्वारा डॉ. बीके अग्रवाल के क्लीनिक जगम्बा मेडिकेयर, जयपुर हाउस पर आयोजित महाशिविर में यह जानकारी दी गई। सीएमओ डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा में 25 लाख की शहरी आबादी है। इस दृष्टि से चिकित्सा स्वास्थ्य की जैसी व्यवस्था होनी चाहिए, उतनी मजबूत नहीं है। यहां एक मेडिकल कॉलेज, एक जिला अस्पताल और एक महिला चिकित्सालय है। इनके अलावा अन्य कोई बड़ा अस्पताल कोई नही है। आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में एक स्वीकृत हुआ है, जो पंचकुइयां पर जूता मंडी के पीछे खुलेगा।
डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा में 60 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुल रहे हैं। इसके लिए चिकित्सकों की भर्ती 20 नवम्बर को करने जा रहे हैं। 18 डॉक्टरों की नियुक्ति हो गई है। हर दो वार्ड के बीच में एक छोटा सा अस्पताल होगा, जहां चिकित्सा सुविधाएं होंगी।
उन्होंने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आगरा विकास मंच से जुड़े डॉक्टरों की सेवाओं का भी स्वागत है। जब मंच के डॉक्टर सेवाएं देंगे तो लोगों का विश्वास बढ़ेगा और आने लगेंगे। हेल्प आगरा भी बढ़िया सेवा कर रही है। संस्थाएं मलिन बस्तियों में जाकर सेवा करें। सिविल सोसाइटी और स्वास्थ्य विभाग मिलकर काम करेंगे तो उन स्थलों तक पहुंच पाएंगे जहां वास्तव में चिकित्सा की जरूरत है।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड में आगरा सबसे पहले प्रभावित हुआ। आगरा में कोविड इलाज का जो सिस्टम विकसित हुआ, उसे पूरे उत्तर प्रदेश में चलाया गया। मेडिकल कॉलेज को जो स्थान पूर्व में प्राप्त था, उसे वापस लाएंगे। आगरा के जनमानस को अच्छी से अच्छी सेवा देंगे। आगरा का मतलब सिर्फ आगरा नहीं बल्कि आगरा के आसपास के सभी जनपद हैं। आगरा विकास मंच का कार्य बहुत सराहनीय है।
हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों में मातृत्व, शिशु, किशोर स्वास्थ्य, टीकाकरण, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कैंसर, अंधत्व, श्रवण बाधित रोग, संचारी रोग प्रबंधन एवं उपचार, गैर संचारी रोग प्रबंधन एवं उपचार, ओरल हेल्थ, मेंटल हेल्थ, योगा और एक्सरसाइज, काउंसलिंग, स्कूल हेल्थ एजुकेशन व आपातकालीन चिकित्सा जांच व सुविधाएं आदि उपलब्ध होंगी। 14 प्रकार की पैथालॉजी जांच होगी। टेलीमेडिसिन की सुविधा भी होगी। एक डॉक्टर रहेगा। यह एक तरह से पीएचसी की तरह होता है लेकिन फील्ड स्टाफ नहीं होता।
- उत्तराखंड में भारी बारिश, चारधाम यात्रा रोकी गई, यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटा, 9 मजदूर लापता - June 29, 2025
- Agra News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर के सभी 1760 बूथों पर सुनी पीएम मोदी के मन की बात, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधे भी रोपे - June 29, 2025
- जल की बूंद-बूंद पर संकट: नीतियों के बावजूद क्यों प्यासी है भारत की धरती? - June 29, 2025