महराजगज :: भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से भारत से नेपाल जा रहे दो महिला समेत 6 विदेशी नागरिक नेपाल में घुसपैठ करने की कोशिश में लगे थे। जांच के दौरान अधिकारियों ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह ईरानी नागरिक अवैध रूप से भारत से नेपाल जाने की फिराक में थे । गिरफ्तार किए गए सभी इरानी नागरिक एक ही कुनबे के बताए जा रहे हैं।
काफी दिनों से ये भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।इनके वीजा में भी गड़बड़ी किया गया था। पूछताछ के बाद इमीग्रेशन अधिकारियों ने अपने हिरासत में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद सोनौली पुलिस को सौप दिया है।
इस संबंध मे कोतवाली प्रभारी सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि छह ईरानी नागरिको हिरासत में लेकर इमीग्रेशन अधिकारियों के प्रार्थना पत्र पर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-एजेंसी
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026