दूसरे दिन पांचवें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कई फिल्मों ने अपने अपने रंग छोड़े
कहानियां कहने का फिल्म से अच्छा कोई माध्यम नहीं है, बृज भाषा में बहुत काम होना चाहिएः एसपी सिंह बघेल
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. पांचवें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन सैकड़ों विद्यार्थी फिल्में देखने पहुंचे। सुबह से दोपहर बाद तक विद्यार्थियों का रेला लगा रहा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का जेपी सभागार छोटा पड़ गया। विद्यार्थियों को रोका गया। शाम के सत्र में केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल पहुंचे। उन्होंने कहा कि कहानियां कहने का फिल्म से अच्छा कोई माध्यम नहीं है। फिल्म के क्षेत्र में बृज भाषा में बहुत काम करने की आवश्यकता है।
असोम से आई फिल्म मुझे स्कूल नहीं जाना को बच्चों की ता तालियां बटोरीं। पुणे से आई फिल्म वंश ने बढ़िया संदेश दिया। दर्शकों को रोने पर मजबूर कर दिया। हेमा रेगीनाल्ड और अबनीर रेगीनाल्ड की मुम्बई से आई फिल्म गोदान को खूब प्यार दिया। अमेरिका से द लैंड ऑफ अहिंसा, कर्नाटक से ठरिणी, नानेकोदे और इज़राइल से इट्स रैप फिल्मों को दर्शकों ने खड़े होकर सम्मान दिया। विसर्जन फ़िल्म ने बेटी बचाओ का संदेश देकर एक सार्थक छाप छोड़ी। दर्शकों ने हर फिल्म के बाद फिल्ममेकर्स से सवाल किए।
कुछ ऐसे हैं श्रीमान, उन्हें चाहिए सिर्फ सम्मान, भाड़ में जाए फिल्म फेस्टिवल और गोदान
प्रातः सत्र का शुभारंभ माँ सरस्वती, गणपति और दादा साहब फाल्के के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आल सेंट स्कूल के चेयरमैन डॉ. त्रिलोक सिंह राना, सनफ्लॉवर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभी दयाल, अनिमेष दयाल, रत्नमुनि जैन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल वशिष्ठ को फेस्टिवल निदेशक सूरज तिवारी और संरक्षक रंजीत सामा ने सम्मानित किया।
शाम के सत्र में केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने इस आयोजन की सराहना की। बृज भाषा में फिल्में बनाने की बात कही। इस मौके पर फ्रांस से आई मेरिन बोर्गो, बांग्लादेश के सहादत सागर के अलावा शहर के साहित्यकार, संस्कृतिककर्मी राजीव सिंघल, अरविंद गुप्ता, मंगल सिंह धाकड़, नितिन गोयल आदि उपस्थित रहे।
- राधे-राधे के जयकारों से गूँजा आगरा का बल्केश्वर क्षेत्र, 3100+ माता-बहनों ने मंगल कलश यात्रा में शामिल होकर लिया पुण्य-लाभ - August 21, 2025
- YURIWOORI: Premium Korean Skincare Now in India - August 21, 2025
- नोरा फतेही जैसी दिखे बीवी, इसलिए 3-3 घंटे एक्सरसाइज करने को मजबूर करता है पति, मामला पहुंचा थाने - August 21, 2025