जम्मू-कश्मीर में झेलम नदी में नाव पलटने से चार लोगों की मौत हो गई है. मंगलवार सुबह श्रीनगर के नौगाम इलाक़े में यह घटना हुई. स्थानीय पत्रकार माजिद जहांगीर के अनुसार श्रीनगर के ज़िला आयुक्त ने इस घटना की पुष्टि की है.
श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल के सुपरिटेंडेंट का कहना है अस्पताल में सात लोग लाए गए, जिनमें से चार की मौत हो चुकी थी जबकि तीन का इलाज जारी है.
एसडीआरएफ़ की टीम मौक़े पर है और कई लोगों को बचाया जा चुका है. हालांकि, अभी भी तलाशी और बचाव अभियान जारी है.
स्थानीय लोगों का कहना है था कि इस नाव पर कुछ बच्चे भी सवार थे.
सुबह इस घटना की ख़बर आने के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्लाह ने एक्स पर लिखा था- “श्रीनगर के पास लसजान में झेलम नदी में एक नाव के पलटने की ख़बरों से चिंतित हूं. मैं उम्मीद और दुआ करता हूं कि नाव पर सवार सभी लोगों को जल्द ही सुरक्षित बचा लिया जाए.”
-एजेंसी
- आगरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया - October 7, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव: मिथिला की तर्ज पर सजा विवाह स्थल; राजा-रानी के स्वरूपों ने निभाई कन्यादान की रस्म, गूंजे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय तुलसी माता’ के जयकारे - October 7, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले- ‘ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं’ - October 7, 2026