अस्थि विसर्जन यात्रा का आगरा, एटा, कासगंज, सोरों में जोशीला स्वागत
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी का तीन दिवसीय अष्टम अस्थि विसर्जन कार्यक्रम
Agra, Uttar Pradesh, India. 3022 मृतकों की अस्थियां सोमवार को पूरी श्रद्धा व विधि विधान से सोरों स्थित हाड़ गंगा में विसर्जित कर दी गई। मृत आत्माओं की मुक्ति की कामना की गई। गंगा स्नान, ब्राह्मण भोज व भंडारा के साथ श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अष्टम अस्थि विसर्जन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
बजाजा सेवा सदन से अस्थि कलशों से सुसज्जित मुक्ति रथ प्रातः ए. सी. बसों व अन्य गाड़ियों के काफिले के साथ सोरों के लिए रवाना हुआ। दर्जनों महिलाएं भी शामिल थी। भजन कीर्तन करती चल रही अस्थि विसर्जन यात्रा को वाटर वर्क्स चौराहे पर बल्केश्वर मोक्ष धाम समिति एंव सकारात्मक फाउन्डेशन ट्रस्ट ने शहर से अन्तिम विदाई दी।

विसर्जन यात्रा पर रास्ते भर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पहले तो लोगों की समझ नहीं आ रहा था कि मामला क्या है, एक साथ जा रही इतनी अस्थियों के बारे में जानकर हैरान हो जाते। अवागढ़ में व्यापार मंडल तथा चेयरमैन महेश पाल सिंह ने श्रंद्धाजलि अर्पित की। एटा में प्रेस क्लब राम दरबार समिति, कपड़ा कमेटी, कासगंज ने स्वागत किया। सभी स्वागत स्थलों पर सुनील विकल, राजकुमार जैन ने आयोजकों को बजाजा कमेटी का स्मृति चिन्ह भेंट किया। कमेटी की ओर से मानव सेवा संस्कार समिति को जन सेवार्थ एक AC ताबूत भी भेंट किया गया।
सोरों पहुंचते ही लोग आश्चर्यचकित रह गये। सारा माहौल कौतूहल सा नजर आने लगा। मानव श्रृंखला बनाकर अस्थि कलशों को गंगा में विसर्जित कर दिया गया। अनिल जिंदल, राजीव अग्रवाल, संजीव गुप्ता, संजय गुप्ता, राकेश कुमार अग्रवाल ने मुक्ति कामना की। व्यवस्था राहुल गुप्ता राधे, नवीन सिंघल, मनोज शर्मा, जलज गोयल, राजीव पोद्दार, रामकुमार आदि ने संभाली।
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026