आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र में सवारी बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों में से दो को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से लूटा गया मोबाइल फोन, कैश और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
विगत 09 सितंबर 2025 को सिकंदरा क्षेत्र में एक ऑटो चालक और उसके साथियों ने सवारी से लूट की थी। पीड़ित से नकदी और मोबाइल फोन छीना गया। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
11/12 सितंबर की रात सिकंदरा पुलिस टीम ने प्राक्षी टॉवर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में सचिन और छोटू उर्फ मुदस्सिर के पैर में गोली लगी। दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया, जबकि उनका साथी तुषार मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ऑटो, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, 2,450 रुपये नकद और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया। सहायक पुलिस आयुक्त हरिपर्वत ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- 200 साल पुराने श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का भक्तिमय आगाज: सत्यनारायण कथा और महा रुद्राभिषेक से गूंजा मोती कटरा - August 2, 2026
- 108 रुद्राभिषेक के संकल्प के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर में सावन महोत्सव की धूम, बाबा श्याम और महादेव के दिव्य श्रृंगार ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध - August 2, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की मुहिम: लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो ने हेरिटेज गार्डन में रोपे फलदार और छायादार पौधे, माली को भेंट की राशन सामग्री - August 2, 2026