आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन टेक्निकल का कोर्स कर रही 19 वर्षीय छात्रा ने शोहदे से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
छात्रा कौशांबी की रहने वाली थी। उसका शव दो दिन पहले कमरे में लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद पिता बेटी का शव लेकर कौशांबी चले गए।
मृतका के पिता का कहना है कि बेटी लोहामंडी के किदवई पार्क स्थित किराए के मकान में रहती थी। वह एसएन मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन टेक्निकल का कोर्स कर रही थी। छात्रा अक्सर फोन पर परिजन को बताती थी कि एक युवक काफी समय से परेशान कर रहा है। आते-जाते कमेंट करता है। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। इससे वह तनाव में आ गई।
बदनामी के डर की वजह से उन्होंने कहीं कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई। छात्रा ने युवक से परेशान होकर बुधवार रात को कमरे में फांसी के फंदे पर लटक कर सुसाइड कर ली। गुरुवार सुबह मकान मालिक को पता चला तो छात्रा के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पास युवक का मोबाइल फोन नंबर है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने मीडिया को बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026