मथुरा। मंगलवार देर रात मथुरा में दिल्ली-आगरा रेल मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। वृंदावन के पास कोयले से भरी एक मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे इस व्यस्त रेल मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा मथुरा के जैंत क्षेत्र में वृंदावन और आजई रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ। रेल अधिकारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया है। पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और पटरियों को दुरुस्त करने के लिए दर्जनों पोकलेन मशीनें और बुलडोज़र लगाए गए हैं।
डीआरएम गगन गोयल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि 12 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता ट्रैक को साफ़ करने और रेल यातायात को जल्द बहाल करने की है। रेलवे महाप्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर डेरा डाले हुए हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया, “हमें छटीकरा के आगे एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने की सूचना मिली थी। कुल 13 डिब्बे ट्रैक से उतर गए हैं। राहत कार्य जारी है और पुलिस की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सौभाग्य से इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।”
रेल मार्ग बाधित होने से कई ट्रेनों को अन्य मार्गों पर मोड़ा गया है। रेलवे कर्मियों की टीमें मौके पर ट्रैक की मरम्मत में जुटी हुई हैं और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यातायात सामान्य हो जाएगा।
साभार – मीडिया रिपोर्ट्स
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026