लखनऊ। पिछले साल जून में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद एकनाथ शिंदे पहली बार अयोध्या पहुंचे हैं. उनके साथ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे. . उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण का सपना अब पूरा हो रहा है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अयोध्या की मिट्टी को अमरावती लेकर जाएंगे और वहां बजरंगबली की 111 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करेंगे. अयोध्या में सुबह रामकथा हेलीपैड पर उतरे शिंदे ने रामलला के दर्शन किए.
उन्होंने कहा, “हम लोगों ने अयोध्या में राम लला के दर्शन किए और मंदिर निर्माण का काम भी देखा. मुझे खुशी है कि हम इस बार प्रभु रामचंद्र जी का धनुष-बाण (शिवसेना का चुनाव चिन्ह) लेकर आए हैं.”
शिंदे ने कहा, “सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि हमारे हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे का जो सपना था, लाखों-करोड़ों राम भक्तों का जो सपना था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, वह अब पूरा हो रहा है.”
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, “सभी को लगता था कि राम मंदिर का निर्माण कैसे होगा. पहले कुछ लोग कहते थे कि मंदिर वही बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबको झुठला दिया है और राम मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया है.”
- ‘सपा-कांग्रेस गठबंधन ऐसी खिचड़ी है जिसका पकना दोनों के नसीब में नहीं है’: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का तीखा हमला - November 24, 2026
- रायबरेली में कपड़ों पर सफेदी लाने वाले केमिकल और रिफाइंड ऑयल से तैयार हो रहा था नकली पनीर, FSSAI और खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा - November 24, 2026
- रामनगरी से सीतानगरी तक सीधा रेल संपर्क: अयोध्या से खुली ‘सरयू कमला एक्सप्रेस’ जनकपुर धाम पहुंची, हुआ भव्य स्वागत - November 24, 2026