यूपी के गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव दतेड़ी स्थित एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा नोर्दस्टेर्न रबर एंड रॉल्स प्राइवेट लिमिट के नाम की फैक्टरी में हुआ, जहां पर पेपर को बेलने वाले लोहे के रोल्स पर रबर चढाई जाती है। फैक्टरी में रात की शिफ्ट में आधा दर्जन से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अचानक फैक्ट्री के अंदर तेज धमाका हुआ। जिसके बाद चारों तरफ आग ही आग फैल गई।
घटना की सूचना मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होने हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि मृतक मजदूरों को मुआवजा दिया जाए। परिजनों का आरोप है कि कामगारों को सेफ्टी उपकरण नहीं दिए गए थे। हादसे के वक्त फैक्ट्री में काम कर रहे योगेन्द्र कुमार निवासी गांव मुकीमपुर थाना भोजपुर, अनुज निवासी कृष्णानगर मोदीनगर व अवधेश कुमार निवासी जहांगीरपुर थाना जेवर जिला गौतमबुद्वनगर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
इस हादसे में मजदूर लक्की निवासी गांव सुहाना थाना निवाड़ी घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रात्रि में चार मजदूर काम कर रहे थे।
-साभार सहित
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026