अजमेर ज़िले में स्थित राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने गणतंत्र दिवस के दिन पीएम मोदी पर बनाई गई बीबीसी की डॉक्युमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ देखने के आरोप में अपने 10 विद्यार्थियों को 14 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है. विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर की ओर से जारी एक आदेश में इस फ़ैसले की जानकारी दी गई है.
इस आदेश के अनुसार प्रॉक्टोरियल बोर्ड की ओर से की गई एक जांच के बाद इन विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के अध्यादेश संख्या 47 के तहत तुरंत प्रभाव से 14 दिनों के लिए अध्ययन गतिविधि और हॉस्टल दोनों से निलंबित किया जाता है.
बताया गया है कि ये सभी विद्यार्थी मोबाइल फोन पर ये डॉक्यूमेंट्री देख रहे थे. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे प्रशासनिक कार्रवाई बताया है.
प्रॉक्टर ने छात्रों के नाम से जारी एक एडवाइज़री ने विद्यार्थियों से परिसर में क़ानून और व्यवस्था बनाए रखने के साथ नारेबाज़ी करने से बचने को कहा है.
वहीं, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने जारी एक अन्य आदेश में बताया है कि सक्षम अथॉरिटी ने इस डॉक्युमेंट्री के प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का फ़ैसला किया है, इसलिए सभी विभाग प्रमुख अपने विद्यार्थियों को इस बारे में जागरूक करें.
इस आदेश में यह भी बताया गया कि जिस किसी भी एकेडमिक गतिविधि में लोगों के इकट्ठा होने की ज़रूरत होगी, उसके लिए रजिस्ट्रार से अनुमति लेनी होगी.
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026