मुंबई। मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर आज सुबह ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुई भगदड़ में 10 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। यह भयानक हादसा बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ने के दौरान हुआ। इस ट्रेन में चढ़ने के लिए स्टेशन पर काफी भीड़ थी। घायलों का फिलहाल भाभा अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दरअसल मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस में सारे कोच जनरल है। इस ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ इस ट्रेन में चढ़ने के लिए उमड़ पड़ी। चूंकि मुंबई से उत्तर प्रदेश जाने वाले लोगों की संख्या काफी रहती है। ऐसे में इस बार भी वैसी ही भीड़ थी। यह ट्रेन सुबह करीब पांच बजे रवाना होने वाली थी। जब ट्रेन आई तो लोग चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। काफी भीड़ थी। सिर पर बोझ लिए यात्रियों के बीच बोगी में चढ़ने की होड़ मची थी। वहीं बोगी में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। तभी कुछ यात्री गेट में फंस गए और फिर भगदड़ मच गई। इसमें 10 यात्री घायल हो गए। इनमें से दो की हालत बेहद गंभीर है।
जब ऐसी कोई बड़ी घटना घटती है तो रेलवे की ओर से हेल्प लाइन नंबर जारी किया जाता है या सूचना दी जाती है। हालांकि आज सुबह हुई इस भीषण घटना के बारे में शुरुआत में रेलवे की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।
बताया जाता है कि पश्चिम रेलवे की अनियोजित प्लानिंग के कारण स्टेशन पर काफी भीड़ रहती है। हर साल दिवाली पर बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित मुंबई से बाहर जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है। इसके लिए बांद्रा स्टेशन से अतिरिक्त ट्रेनें भी निकाली जाती हैं। लेकिन आरपीएफ, जीआरपी, पश्चिम रेलवे के कर्मचारियों ने इसके लिए कोई प्लानिंग नहीं की थी।
- जन्माष्टमी के अवसर पर सूरत के नेहल और तुषार देसाई परिवार ने भगवान द्वारकाधीश को वाघा और श्रृंगार अर्पित किया - August 21, 2025
- Causes of cardiovascular disease and how to prevent – By Dr Nityanad Tripathi - August 21, 2025
- Agra News: महिला ने थाने में घुसकर प्रभारी के साथ की अभद्रता…फिर वीडियो वायरल कर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप - August 21, 2025