Aligarh (Uttar Pradesh, India) । मंगलायतन विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल व करियर एडवांसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में 10 दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में अंतिम वर्षी के छात्रों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे करना है इसके सम्बन्ध में बताया गया। संयोजक डायरेक्टर सीएसी प्रो. असगर अली अंसारी ने बताया कि विद्यार्थियों को शिक्षा पूरी करने के बाद नौकरी करने में किसी समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए इस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा हम आगे भी इस प्रकार के ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करेंगे। समन्वयक टीपीओ लव मित्तल ने कहा कि नौकरी से पूर्व छात्रों की इस प्रकार की ट्रेनिंग बेहद जरूरी है। इससे उनमें कॉन्फिडेंस आता है। इस दौरान डॉ. फराह खान, डॉ. सुलभ चतुर्वेदी, डॉ. जीवन, डॉ. दीपशिखा, अनुराधा यादव, शिखा शर्मा, योगेश कुमार आदि मौजूद थे।
- जब बच्चों ने खुद टांगा अपना बैग: बैजंती देवी इंटर कॉलेज आगरा में ‘नौनिहाल महोत्सव’ बना आत्मनिर्भरता का उत्सव - February 24, 2026
- शंकराचार्य विवाद पर गौरीशंकर सिंह सिकरवार का ये आलेख आपने पढ़ा क्या - February 24, 2026
- फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में 100 करोड़ के दो पुलों से बदलेगी तस्वीर: फतेहाबाद से खेरागढ़ तक विकास की डबल धमक - February 23, 2026