लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज योगी सरकार विधानसभा में 25,000 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश करने जा रही है। इस बजट में सरकार द्वारा कई अहम घोषणाएं किए जाने की संभावना है। हालांकि, पहले दिन की तरह आज भी सदन में भारी हंगामे के पूरे आसार बने हुए हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने अनुपूरक बजट को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है और आरोप लगाया है कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए यह बजट ला रही है।
शिवपाल यादव का सरकार पर करारा प्रहार
मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए सपा नेता शिवपाल यादव ने सरकार की वित्तीय नीतियों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा, “जिस सरकार से अपना मूल बजट ही 30–50% तक खर्च नहीं हो पाया, वह अब अनुपूरक बजट के नाम पर अपनी नाकामी छिपाने निकली है।
प्रभु राम के नाम पर राजनीति की सबसे ऊँची चोटी बनाने वाली भाजपा बताए जब रामलला के दरबार में चढ़ावे को लेकर उठे सवालों और कथित गड़बड़ियों पर भी जवाबदेही तय नहीं हो पाई, तब प्रदेश के ख़ज़ाने की जवाबदेही पर जनता कैसे भरोसा करे?”
उन्होंने आगे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार विकास से ज्यादा प्रचार और जवाबदेही से ज्यादा बहानों में विश्वास रखती है। उत्तर प्रदेश को इस समय अनुपूरक बजट की नहीं, बल्कि ईमानदार नीयत और बेहतर वित्तीय प्रबंधन की आवश्यकता है।
सदन में आज के एजेंडे और हंगामे के आसार
आज विधानसभा में औपचारिक कामकाज के साथ-साथ पूर्व में लाए गए अध्यादेशों को सदन के पटल पर रखा जाएगा और कुछ नए विधेयकों का पुरस्थापन होगा। दोपहर 12:20 बजे वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट को औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। एक तरफ जहां सरकार इस बजट के माध्यम से अपने विकास कार्यों को गति देने का प्रयास कर रही है, वहीं विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी, पेपर लीक, कानून-व्यवस्था और बजट के प्रबंधन जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी रणनीति बना चुका है।
- यूपी मदरसा बोर्ड एक्ट में संशोधन की तैयारी: मदरसों में अब सिर्फ 12वीं तक होगी पढ़ाई, कामिल-फाजिल कोर्स बंद करने का प्रस्ताव - August 4, 2026
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए 13 आईएएस अफसरों के तबादले, गोरखपुर, प्रयागराज और बरेली को मिले नए मंडलायुक्त - August 4, 2026
- शिवपाल यादव का योगी सरकार पर तीखा हमला: कहा- उत्तर प्रदेश को अनुपूरक बजट नहीं, ईमानदार नीयत और वित्तीय प्रबंधन चाहिए - August 4, 2026