आगरा। यमुना तट स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर, बूढ़ी का नगला, दयालबाग में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय सावन महोत्सव का शुभारंभ हुआ। प्रातः मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन, रुद्राभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसके उपरांत लाल परिधान धारण किए सिर पर कलश लेकर महिलाओं ने भक्ति एवं श्रद्धा के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव एवं प्रभु श्रीराम के जयघोष लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कलश यात्रा की अगुवाई प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की आकर्षक सवारी ने की। इसके साथ राम दरबार, राधा-कृष्ण (युगल बिहारी जी) तथा नंदी पर विराजमान भगवान शिव एवं माता गौरा-पार्वती की मनोहारी झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा तोप के माध्यम से पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
इसके उपरांत कथा पांडाल में चित्रकूट धाम के सुप्रसिद्ध कथा व्यास पंडित विमलेश त्रिवेदी महाराज ने श्रीराम कथा के प्रथम दिवस श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सावन मास भगवान शिव की आराधना का सर्वश्रेष्ठ काल है। भगवान शिव स्वयं श्रीराम के परम भक्त हैं और श्रीराम कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन को धर्म, मर्यादा, प्रेम और भक्ति से आलोकित करता है। उन्होंने कहा कि सावन में शिव उपासना के साथ श्रीराम कथा का श्रवण करने से जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
यज्ञाचार्य पंडित सुनील शास्त्री ने बताया कि सावन महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः श्री महारुद्र यज्ञ, रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन तथा अपराह्न में श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर सुनील शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष सरिता तिवारी, बूट्टी तिवारी, नीलू पांडेय, करुणा तिवारी, ममता, मंजुला, हेमलता राजपूत, शुभी द्विवेदी, यामिनी शुक्ला, सुमन शुक्ला, आशा मिश्रा, प्रियंका अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026