महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल महासभा का आयोजन: आगरा के मादिया कटरा स्थित प्रतिमा स्थल पर हवन-यज्ञ कर समाज की सुख-समृद्धि की की गई कामना

PRESS RELEASE





आगरा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत मादिया कटरा स्थित महाराजा अग्रसेन प्रतिमा स्थल पर अग्रवाल महासभा (रजि), आगरा की ओर से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कर समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर नितेश अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन समाजवाद, समानता, सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों का प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में एकता, परस्पर सहयोग और सेवा भावना को मजबूत करना चाहिए। महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत आज भी समाज को संगठित होकर जनकल्याण के कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष विष्णु बिहारी, डॉ. मंजू बंसल, बृजेश अग्रवाल, कृष्ण मुरारी गोयल, सुशील अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, देवेंद्र बंसल, विनय अग्रवाल, राम रतन मित्तल, दीनदयाल अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, फूलचंद बंसल, वीरेंद्र कुमार गोयल, मुरारी प्रसाद, एड महेंद्र बंसल, जीवन लाल मित्तल, अशोक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।




Dr. Bhanu Pratap Singh