नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर इंडिया गठबंधन (INDIA Bloc) का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को उग्र रूप ले लिया। चुनाव आयोग से मिलने की मांग को लेकर अड़े विपक्षी सांसदों और नेताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान कांग्रेस महासचिव और वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।
’सांसदों के साथ की जा रही है मारपीट’
धरने के दौरान मीडिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “ये लोग चुनाव आयुक्त से मिलने की गुहार लगाने वाले सांसदों के साथ ऐसा बर्ताव करते हैं। वे सांसदों को पीट रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने मुझे जगह-जगह खरोंच दिया है और हमें जमीन पर पटक दिया है। लेकिन अब हम यहां से नहीं हटेंगे।” उन्होंने देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस सरकार को हटाने के अलावा अब और कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है, यदि इस सरकार को नहीं हटाया गया तो देश बर्बादी की खाई में चला जाएगा।
प्रियंका गांधी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के कुछ बुनियादी उसूल संविधान में तय किए गए हैं, लेकिन यह सरकार सारे सिद्धांतों को तोड़ रही है। पिछले दो दिनों से 300 से अधिक सांसद चुनाव आयोग से मिलकर ‘वोट चोरी’ पर सवाल उठाना और इस्तीफा मांगना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें आयोग पर विश्वास नहीं रह गया है, लेकिन सरकार जनता की आवाज से डरती है।
नरेंद्र मोदी कायर है : कांग्रेस
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि क्या यह कोई तरीका है? आप देख सकते हैं कि ये लोग क्या कर रहे हैं? इंडिया गठबंधन के सांसदों का कहना है कि पुलिस ने उनकी बस को रोक दिया है और उन्हें जंतर-मंतर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। वहीं, प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटकर धरना शुरू कर दिया।
वे गुंडागर्दी का ले रहे सहारा : रेणुका चौधरी
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, कि वे (केंद्र सरकार) गुंडागर्दी का सहारा ले रहे हैं। हम डरेंगे नहीं। हम देश के युवाओं के लिए लड़ रहे हैं।
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का दावा- पुलिस कर रही मारपीट और लाठीचार्ज
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, कि आप देख सकते हैं कि दिल्ली पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ कितनी क्रूरता से पेश आ रही है। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा। हमारी गलती क्या है? दिल्ली पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट और लाठीचार्ज क्यों किया जा रहा है? सांसदों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से क्यों रोका जा रहा है? आखिर यहां क्या हो रहा है?
आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा बोले- सांसदों पर लाठीचार्ज के जिम्मेदार हैं पीएम मोदी-शाह
इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के वक्त आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि उन्होंने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया। इसके लिए ज्ञानेश कुमार, अमित शाह और पीएम मोदी सभी जिम्मेदार हैं। हमने वर्षों से ऐसे दृश्य नहीं देखे थे। यह बर्बरता की हद है। आप सभी बेनकाब हो चुके हैं। आप सभी कायर हैं।
- वाराणसी दौरा: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहे मौजूद - October 8, 2026
- भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ: हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर दिखा स्वदेशी और अत्याधुनिक सैन्य शक्ति का दम, राफेल और प्रचंड ने भरी उड़ान - October 8, 2026
- भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ: हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर दिखा स्वदेशी और अत्याधुनिक सैन्य शक्ति का दम, राफेल और प्रचंड ने भरी उड़ान - October 8, 2026