उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में परम पूज्य सन्मार्ग दिवाकर आचार्य श्री 108 विमल सागर जी महामुनिराज के पावन जन्म जयंती महोत्सव तथा क्षमावाणी पर्व के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को हरीपर्वत स्थित एम.डी. जैन के आचार्य श्री शांति सागर सभागार में आयोजित इस गरिमामय समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं, समाज के वरिष्ठजनों, त्यागी-व्रतियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को भावपूर्ण तरीके से सम्मानित किया गया।
भक्तिभाव और मंत्रोच्चार के बीच हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
समारोह के मुख्य अतिथि श्री संजीव कुमार जैन (अरुण कैमिस्ट परिवार, बाग मुजफ्फर खां) तथा गौरव अतिथि श्री मोहित जैन (ट्रांस यमुना कॉलोनी) रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री ब्रजेश, विपुल एवं मुकुल जैन परिवार (रॉयल क्राउन प्लाजा) द्वारा चित्र अनावरण तथा श्री प्रमोद, प्रशांत एवं एकता जैन परिवार (गणपति किंग्स काउंटी) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत मंच सम्मान श्री विवेक-शिल्पी जैन परिवार एवं प्रतिभा सम्मान श्री कमल कुमार जैन परिवार के सौजन्य से संपन्न हुआ।
जैन समाज के गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी मौजूदगी
संस्था के अध्यक्ष श्री अवनि कुमार जैन (73), उपाध्यक्ष श्री सुशील कुमार जैन व श्री मनोज कुमार जैन, कोषाध्यक्ष श्री अजय कुमार जैन, महामंत्री श्री सुनील कुमार जैन, श्री राजीव जैन केसरी, राहुल जैन तथा मीडिया प्रभारी श्री विप्लव जैन (विमल परिवार) ने संयुक्त रूप से बताया कि इस पावन अवसर पर संपूर्ण आगरा के जैन समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और क्षमावाणी पर्व के अंतर्गत एक-दूसरे से क्षमा याचना कर सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर संरक्षक मंडल के श्री रमेश चंद्र जैन, श्री पुष्पेंद्र कुमार जैन, श्री सत्येंद्र कुमार जैन, श्री शांत कुमार जैन, श्री दीपक जैन, श्री प्रमोद कुमार जैन के साथ-साथ संयुक्त मंत्री श्री रवि कुमार जैन, मंदिर मंत्री श्री आदेश कुमार जैन, मंदिर सहमंत्री श्री ब्रजेश कुमार जैन, संगठन मंत्री श्री सुनील कुमार जैन (काका), प्रचार मंत्री श्री शोभित कुमार जैन, सी.ए. अजय कुमार जैन, श्री राजेश जैन, राज रतन जैन, मुकेश कुमार जैन, सुधीर कुमार जैन, अमित जैन, राजीव जैन, संजीव कुमार जैन, दिनेश कुमार जैन, अनुज जैन, राजीव प्रकाश जैन, प्रदीप कुमार जैन, विकास जैन, मनीष जैन, अनिल कुमार जैन, तृप्ति जैन, प्रीति जैन सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
- लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में नई कार्यकरिणी के पदभार ग्रहण के दौरान हंगामा, कुर्सियां टूटीं, चले जूते-चप्पल; पार्षद ममता चौधरी की टिप्पणी के बाद आपस में भिड़े समर्थक - October 11, 2026
- शारदीय नवरात्रि पर प्रकृति वंदन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश: ‘दि आइकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन’ ने बांटे तुलसी और पौधे - October 11, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ: शतचंडी पाठ, महायज्ञ और रुद्राभिषेक के साथ गूंजे वैदिक मंत्र - October 11, 2026