फूड-डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसे पेमेंट एग्रीगेटर और प्रीपेड वॉलेट जारीकर्ता के रूप में बिजनेस करने के लिए लाइसेंस मिल गया है.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जोमैटो को अब अपना पेमेंट सिस्टम लॉन्च करने की अनुमति दे दी है. यानी अब यह कंपनी फोन पे और पेटीएम जैसी कंपनियों की तरह पेमेंट की सर्विस शुरू कर सकेगा. बता दें कि कंपनी इसके लिए काफी समय से कोशिश कर रही थी. अब जाकर उसे सफलता मिली है.
2021 में ही की थी शुरुआत
बता दें कि यह सर्विस जोमैटो अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ज़ोमैटो पेमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (ZPPL) के माध्यम से प्रोवाइड करेगी. कंपनी का कहना है कि पेमेंट एग्रीगेटर का बिजनेस आगे बढ़ाने के लिए उसने 4 अगस्त 2021 को शुरुआत की थी.
बता दें कि पिछले साल लिस्टेड फूडटेक स्टार्टअप ज़ोमैटो ने कथित तौर पर अपने यूपीआई भुगतान वर्टिकल, ज़ोमैटो यूपीआई पर नए यूजर्स के लिए बंद कर दिया था. जुलाई 2023 में आई ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने UPI पेमेंट सर्विस प्रदान करने के लिए ICICI बैंक के साथ साझेदारी की थी. तब उसके पास लाइसेंस नहीं था. अब उसने खुद का लाइसेंस आरबीआई से अप्रुव करा लिया है.
– एजेंसी
- छठ पूजा पर नाक से मांग तक क्यों लंबा सिंदूर लगाती हैं महिलाएं? जानिए इस पवित्र परंपरा का धार्मिक और वैज्ञानिक सच - November 7, 2026
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026