यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेस्की मौजूदा हालात पर दुनियाभर में कई संसदों और नेताओं को संबोधित कर चुके हैं.
और इस बार पूर्व अभिनेता-कॉमेडियन ज़ेलेंस्की ने कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल को संबोधित करते हुए संदेश जारी किया.
वीडियो संदेश में ज़ेलेंस्की ने कहा, और अंत में…नफ़रत ख़त्म हो जाएगी और तानाशाह मारा जाएगा.
उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सिनेमा की ताक़त का उल्लेख भी किया. अपने संदेश में उन्होंने चार्ली चैपलिन की फ़िल्म ‘द ग्रेट डिक्टेटर’ का भी ज़िक्र किया, जो एडोल्फ़ हिटलर का मज़ाक उड़ाती है.
उन्होंने कहा, हमें आज के समय में एक नए चार्ली चैपलिन की ज़रूरत है जो यह साबित कर सके कि सिनेमा मूक नहीं है.
कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल में जिस वक़्त ज़ेलेंस्की का यह संदेश सुनाया गया, लोगों ने खड़े होकर उनके लिए तालियाँ बजाई.
-एजेंसियां
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026