Hathras, Uttar Pradesh, India. जनपद के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक ने 19 वर्षीय लड़की को गोली मारकर घायल कर दिया गया। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
आपको बता दें कि आज सांय पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ग्राम कैलोरा में एक युवक द्वारा एक लड़की को गोली मारकर घायल कर दिया है। सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी सिकन्दराराऊ एवं प्रभारी निरीक्षक हाथऱस जंक्शन द्वारा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घायल लड़की (19 वर्ष) को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। जहाँ से बेहतर उपचार हेतु अलीगढ रेफर कर दिया गया है।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी युवक नरेन्द्र उर्फ रिंकू पुत्र संजय निवासी नगला हसनपुर थाना कोसीकलां जनपद मथुरा (उम्र 21 वर्ष) को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है।
आरोपी द्वारा पूछताछ में बताया गया है कि वह जनपद मथुरा का रहने वाला है तथा एक वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से उक्त लड़की से उसकी दोस्ती हुई थी, और बातचीत होती थी। किसी बात को लेकर दोनो के बीच मनमुटाव होने पर आज आरोपी द्वारा गांव में पहुँचकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Gaming Adventure Enhanced by Duck Hunters Slot - October 8, 2026
- Mijn leerproces: Toetscombinaties voor het Winhero Casino-platform in Nederland - October 6, 2026