लखनऊ। इस महंगाई के दौर में 20 रुपये में बढ़िया और स्वादिष्ट नाश्ता मिलना मुश्किल है, लेकिन यदि आपको 20 रुपये में छोले-भटूरे, समोसे, चाउमीन, ब्रेड पकौड़ा, पैटीज, अमूल छाछ, कोल्ड ड्रिंक, चिप्स-नमकीन, कुल्हड़ चाय और पकौड़ी आदि मिले तो आपको कैसा लगेगा? कुछ ऐसी ही योजना यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) लेकर आई है जिसमें सभी सरकारी दफ्तरों में नाश्ते और भोजन के लिए दीदी कैफे (Didi Cafe) खोला जाएगा। इन कैंटीन के माध्यम से जहां महिलाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं लोगों को सस्ते नाश्ते और खाने की सुविधा मिलेगी।
खास बात है कि दीदी कैफै (Didi Cafe) में शुद्धता के साथ कम दाम में खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए प्रयागराज में काम शुरू भी हो चुका है। सबसे पहला कॉफी सीएमओ दफ्तर में खोला जाएगा। इसका संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं खुद करेंगी। दरअसल, राज्य सरकार इसे दीनदयाल अंत्योदय योजना (Dindayal Antyodaya Yojana) के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन ( NULM ) के तहत शुरू करेगा। नगर निगम, डूडा की ओर से इसकी पहल शुरू की जा चुकी है।
दीदी कैफे में 40 रुपये में मिलेगा भोजन
सरकारी कार्यालयों में खोले जाने वाले दीदी कैफे (Didi Cafe) में मिलने वाली खाद्य सामग्री की कीमत बेहद सस्ती होगी। प्रयागराज की स्वयं सहायता समूह की प्रमुख सोनालिका बताती हैं कि यहां चाऊमीन, छोला भटूरा, छोला चावल, मात्र 20 रुपये में उपलब्ध कराए जाएंगे। जबकि, कढ़ी-चावल, दाल-चावल 40 रुपये में,राजमा-चावल 50 रुपये में, मूंग की दाल 30 रुपये, कुल्हड़ चाय 10 रुपये, समोसा प्रति नग पांच रुपये, दलिया खिचड़ी 40 रुपये प्लेट में मिलेगा।
बता दें कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन ( NULM ) के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को समृद्ध बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए प्रदेश के सभी 16 नगर निगम वाले शहरों में ”दीदी कैफे” (Didi Cafe) की शुरूआत की जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर वाराणसी में इसकी शुरूआत हो चुकी है। इस कैफे का संचालन महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा ही किया जाएगा। नगर विकास विभाग (Urban Development Department) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इसका शुभारंभ किया जाएगा।
- आगरा की उत्तर विधानसभा का विकास: विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की पहल पर नई सड़कों का हुआ शिलान्यास, दयालबाग से वजीरपुरा तक मनेगा जश्न - July 27, 2026
- भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’: संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर आगरा में आठ माह तक चलेंगे विशेष आयोजन - July 27, 2026
- आगरा में मानवता की मिसाल: ‘दृष्टिकोण संस्था’ ने हेल्प आगरा को भेंट की 80 डायलाइजर किट, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत - July 27, 2026