लखनऊ। यूपी में सोमवार को कई आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। आईएएस एम देवराज को नियुक्ति विभाग में प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह कई अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।
यूपी में आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। एम देवराज को नियुक्ति विभाग में प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। हालांकि, उनके पास जीएसटी विभाग बना रहेगा। प्रदेश में सोमवार को अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है।
प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी एमएसएमई का काम देख रहे आईएएस आलोक कुमार को दी गई है। आईएएस रविंद्र को प्रमुख सचिव कृषि नियुक्त किया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त पद की जिम्मेदारी आईएएस मोनिका गर्ग को दी गई है। वहीं, चार्ज प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन रविंद्र नायक को पशुपालन विभाग का भी प्रभार सौंपा गया है।
Compiled by up18News
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026