उत्तर प्रदेश में इन दिनों प्रशासनिक और पुलिस महकमे में ताबड़तोड़ तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने देर रात दो आईपीएस अफसरों का स्थानांतरण कर दिया है। जिन दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें डीआईजी वैभव कुमार कृष्ण और आईपीएस सुनील सिंह का नाम शामिल है।
गृह विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक डीआईजी वैभव कुमार कृष्ण को महाकुंभ मेले का नया डीआईजी बनाया गया है। आईपीएस वैभव कुमार कृष्ण अभी तक आजमगढ़ में डीआईजी के पद पर तैनात थे। वहीं आईपीएस सुनील सिंह को आजमगढ़ का नये डीआईजी पद का कार्यभार सौंपा गया है। सुनील सिंह अभी तक पुलिस उपमहानिदेशक यातायात का पदभार संभाल रहे थे। जिन दो अधिकारियों का तबादला किया गया है वह दोनों 2010 बैच के आईपीएस अफसर हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026