लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को रविदास जयंती के मौके पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। योगी सरकार ने बुधवार को इस बाबत शासनादेश जारी किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इससे पहले रविदास जयंती पर निर्बधित अवकाश घोषित था। अब इसे सार्वजनिक अवकाश में बदल दिया गया है। नए आदेश के बाद स्कूल कालेज और सभी सरकारी दफ्तरों में रविदास जयंती के मौके पर छुट्टी रहेगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल 17 दिसंबर को ही जारी अवकाश की सूची में रविदास जयंती की छुट्टी दी थी। हालंकि उस समय इसे निर्बधित छुट्टियों की सूची में डाला गया था। इसके अनुसार हर कर्मचारी को सभी निर्बधित छुट्टियों में से किन्ही दो को लेने की छूट होती है।
अब सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से होली दीवाली की तरह छुट्टी हो गई है। संत रविदास जयंती का जन्म माघी पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में हुआ था।
साभार सहित
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026