जबरदस्त फॉर्म में चल रहे युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की ICC टेस्ट रैंकिंग में लगातार उछाल जारी है। बाएं हाथ का यह ओपनर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग के साथ करियर की बेस्ट 12वीं पोजिशन पर पहुंच चुका है। यशस्वी जायसवाल ने अपने साथी सलामी जोड़ीदार और कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जो एक पायदान की गिरावट के साथ 13वें स्थान पर खिसक गए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल के लगातार शानदार प्रदर्शन ने उन्हें यह उपलब्धि दिलाई है। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने पांच मैचों की सीरीज के पहले चार टेस्ट में ही 655 रन ठोक दिए हैं। इस तरह वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ऊपर विराट
यशस्वी के शानदार प्रदर्शन में दो दोहरे शतक भी शामिल हैं, जिससे उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड भी बराबर कर दिया है। रैंकिंग में गिरावट के बावजूद, विराट कोहली 9वें स्थान पर मौजूद हैं और वह भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं।
कोहली पहले दो टेस्ट में नहीं खेले और फिर पैटरनिटी लीव लेने के लिए पूरी सीरीज से हट गए, जिससे उनकी रैंकिंग में गिरावट आई। 15 फरवरी को अनुष्का शर्मा और कोहली ने अपने बेटे अकाय को दुनिया से परिचित करवाया।
शुभमन गिल का बल्ला भले ही सीरीज में उस तरह नहीं चला हो, लेकिन रांची टेस्ट में मैच विनिंग पारी के बाद वह रैंकिंग में चार स्थान चढ़कर 31वें स्थान पर पहुंच गए। रांची टेस्ट में भारत की जीत के हीरो ध्रुव जुरेल भी 69वें स्थान पर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए।
-एजेंसी
- ज़ाइडस पिंकाथॉन 12 शहरों तक पहुंचा, लक्ष्य 52 शहरों में विस्तार - October 26, 2026
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026