भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के नवनिर्वाचित पैनल ने पिछले कुछ महीनों से काम कर रहे एडहॉक पैनल के लिए सारे फैसलों को रद्द कर दिया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार गुरुवार को चुनाव जीतने के बाद नई दिल्ली के एक होटल में डब्ल्यूएफआई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई.
नवनिर्वाचित पैनल ने भूपिंदर सिंह बाजवा के नेतृत्व वाले एडहॉक पैनल ने हाल में ओलंपिक खेलों के लिए खिलाड़ियों के चयन के मानदंड बदल दिए थे. साथ ही जयपुर में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप कराने का एलान किया था. इस बैठक में कुल 15 निर्वाचित प्रतिनिधियों में से 13 ने भाग लिया लेकिन महासंघ के नवनिर्वाचित महासचिव प्रेम चंद लोचाब और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट देवेंद्र सिंह कादियान इस बैठक में उपस्थित नहीं हुए.
इस बैठक से अनुपस्थित दोनों पदाधिकारी अध्यक्ष पद पर हारीं अनीता श्योराण गुट के बताए जा रहे हैं.
गुरुवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर बीजेपी सांसद और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के क़रीबी संजय सिंह जीते थे.
-एजेंसी
- आगरा में सीईसी के खिलाफ सपा का हल्लाबोल: कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस से तीखी झड़प, सांसद रामजीलाल सुमन हाउस अरेस्ट - October 8, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला: एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने सीनियर पर लगाया सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने का आरोप - October 8, 2026
- चुनाव में हार सामने देख चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है विपक्ष: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - October 8, 2026