मुंबई (अनिल बेदाग) : म्यूज़िक वर्ल्ड को कई खूबसूरत गाने देने वाली राइटर और प्रोड्यूसर अरुणा आर्या गुप्ता का जन्मदिन बहुत खास बन गया क्योंकि उनके बर्थडे पर फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिलीं। शानदार केक काटकर उन्होंने इस स्पेशल दिन को सेलेब्रिट किया और उनके चाहने वालों की बधाइयों ने इसे यादगार बना दिया।
उल्लेखनीय है कि अरुणा ने जाने क्यूँ, जब से और वादियाँ जैसे बेहद ही प्यारे गाने म्युज़िक लवर्स को दिए हैं, जिन्हें लोगों ने खूब पसन्द किया है। हम उन्हें दिल से जन्मदिन की बधाई देते हैं और कामना करते हैं कि आने वाले वर्षो में भी वह हमें इसी तरह बेहतरीन गीतों से सराबोर करती रहें।
अरुणा आर्या गुप्ता के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी यह है कि अगले महीने अगस्त की 8 तारीख को उनका एक और खूबसूरत ट्रैक ‘ऐ चाँद’ रिलीज़ होने जा रहा है, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित है। यह एक प्यारा सा गीत है जिसकी रिलीज को लेकर उनके प्रशंसकों में बहुत उत्साह है। अरुणा आर्या गुप्ता एक क्रिएटिव स्टार हैं लेखिका और प्रोड्यूसर होने के साथ वह अभिनेत्री भी हैं और अपने शौक के प्रति बेहद जुनून रखती हैं।
-up18News
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026