आज 01 जून को World Milk Day होता है। दूध हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसे कुछ चीजों के साथ खाने पर नुकसान भी हो सकता है।
आयुर्वेद के अनुसार कुछ चीजों को साथ खाने पर पाचन संबंधी परेशानियां, वजन बढ़ना और त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। उड़द दाल और दूध दोनों ही पचने में समय लेते हैं। इन्हें एक ही वक्त में एक साथ लेने पर गैस की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा भी बहुत सी ऐसी चीजें हैं, जिन्हें दूध के साथ लेना खतरनाक हो सकता है।
नमकीन या चिप्स
दूध के साथ चिप्स, नमकीन खाने से बचें। नमक के कारण दूध में मौजूद प्रोटीन का पूरा फायदा नहीं मिल पाता। इसके अलावा इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
प्याज
खाने में प्याज है तो उसके साथ या बाद में दूध लेने से बचें। इस कॉम्बिनेशन से दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा जैसी स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
मिर्च
मिर्च-मसाले वाला खाना खा रहे हैं तो इनके साथ दूध या दूध से बनी चीजें खाने से बचें। इन्हें साथ लेने पर पेट दर्द, एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है।
मछली
इसकी तासीर गर्म होती है जबकि दूध की तासीर ठंडी होती है। इन्हें साथ लेने पर गैस, एलर्जी की समस्या हो सकती है।
दही
दूध और दही से बनी चीजें एक ही वक्त में न खाएं। इन्हें साथ खाने पर एसिडिटी, गैस, उल्टी और अपच की समस्या हो सकती है।
नींबू
नींबू या खट्टी चीजें खा रहे हैं तो एक घंटे तक दूध लेने से बचें। इन्हें साथ खाने पर एसिडिटी, गैस की समस्या हो सकती है।
-एजेंसियां
- ज़ाइडस पिंकाथॉन 12 शहरों तक पहुंचा, लक्ष्य 52 शहरों में विस्तार - October 26, 2026
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026