rss women

बृज प्रांत में महिला शक्ति समन्वय सम्मेलन शुरू, Love Jihad पर भी हो रही चर्चा, पढ़िए पूरी जानकारी

POLITICS

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India. भारत विश्व में गौरवशाली स्थान प्राप्त करे, यह आकांक्षा सभी भारतीयों के मन में जागृत हो चुकी है। इस आकांक्षा ने एक अभियान का रूप ले लिया है। इसमें मातृशक्ति का योगदान भी होना है। इस निमित्त बृज प्रांत के 31 जिलों में महिला शक्ति समन्वय सम्मेलन शुरू हो गए हैं। इन सम्मेलनों में महिलाओं को लव जिहाद के खतरे से भी अवगत कराया जाएगा। महिला समन्वय प्रमुख, बृज प्रांत रेणुका डंग ने उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने शुरुआत ‘जय श्रीराम’ की गूंज के साथ की।

 

रेणुका डंग ने बताया कि उन्होंने बताया कि जिला सहसवान, जिला आंवला, जिला शाहजीपुर महानगर एवं जिला शाहजीपुर ग्रामीण में सम्मेलन हो चुके हैं। आगरा में पश्चिम महानगर में 24 फरवरी को, पूर्वी में 26 फरवरी को, छावनी में 26 फरवरी को, फतेहाबाद में 26 फरवरी को, फतेहपुर सीकरी में 12 मार्च को और  रामबाग में 12 मार्च को महिला सम्मेलन होंगे। प्रत्येक सम्मेलन में हजारों की संख्या में महिलाएं भागीदारी करेंगी।

पालक अधिकारी महिला समन्वय, बृज प्रांत श्याम किशोर गुप्ता ने बताया कि महिला शक्ति समन्वय सम्मेलन में कई मुद्दों पर गहन मंथन किया जाना है। इनमें राष्ट्र निर्माण में माताओं बहनों की भूमिका, कर्तव्य जिम्मेदारी एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में उनका योगदान प्रमुख हैं। इसके साथ साथ पर्यावरण में नारी की भूमिका, भारतीय परिवार व्यवस्था, लव जिहाद का विषय, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में महिलाओं का योगदान, भारतीय नवजागरण में महिला चिंतन तथा स्वतंत्रता संग्राम में नारियों का योगदान विषय पर भी चर्चा होगी।

 

शाहजीपुर (शाहजहांपुर) के परशुरामपुरी, बीसलपुर, पीलीभीत, तिलहर, बरेली के बरेली महानगर में 26 फरवरी को सम्मेलन हैं।  बहेड़ी में 24 फरवरी, फरीदपुर में 27 फरवरी, एटा में 26 फरवरी, कासगंज में 12 March को सम्मेलन हैं। हरिगढ़ में हरिगढ़ महानगर, अतरौली में 26 फरवरी, खैर में 28 फरवरी, हाथरस में 26 फरवरी, चंद्रनगर में 26 फरवरी, शिकोहाबाद में 26 फरवरी,  टूंडला में 28 फरवरी, मैनपुरी में 25 फरवरी,  वृंदावन में 25 फरवरी, कोसी में 25 फरवरी और  मथुरा महानगर में 26 फरवरी को मातृशक्ति समन्वय सम्मेलन होंगे।

renuka dang
प्रेसवार्ता को संबोधित करतीं डॉ. रेणुका डंग

पश्चिम महानगर की समन्वयक प्रीति उपाध्याय ने बताया कि सम्मेलन न्यू माथुर वैश्य महासभा भवन में अपराह्न 1 से 4 बजे तक होगा। प्रेसवार्ता में अरुण गर्ग, अनीता दुबे, करन बत्रा, निर्मला सिंह, उपमा गुप्ता,  हेमा चौहान, भावना शर्मा, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Dr. Bhanu Pratap Singh