Mathura (Uttar Pradesh, India)।मथुरा। अमूल्या वित्तीय साक्षरता केन्द्र मथुरा द्वारा जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र मथुरा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय कौशल एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में वित्तीय सलाहकार अमित चतुर्वेदी द्वारा प्रक्षिणार्थीयों महिलाओं को वित्तीय प्रबंधन व जीवन में बचत के महत्व निवेश के लाभ की जानकारी दी। साथ ही बैकों में खुले गये विभिन्न प्रकार के खातों जैसे एफडी आरडी, पीपीएफ, सुकन्या समृद्वि योजना व महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान की। चतुर्वेदी ने बताया की महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर बैंकों के द्वारा गरीब कल्याण येाजना के अन्तर्गत दो लाख तक का लोन ले सकती है ये ग्रुप गांव व शहर दोनो ही जगह बना जाते हैं शहर में डूडा विभाग के द्वारा ये गु्रप बनाये जाते है। साथ ही भारत सरकारा द्वारा चलाई जा रही समाजिक सुरक्षा की योजनाओं व साईबर फ्राड की जानकारी महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान की । महिलाओं के प्रश्नों को सुनकर उनका निराकरण किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 50 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
- ‘कानूनी पेशा कमजोर दिल वालों के लिए नहीं’: बेंगलुरु में चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने युवा वकीलों को दिया सफलता का मूलमंत्र - October 17, 2026
- यूपी चुनाव 2027: भाजपा में टिकट वितरण को लेकर मंथन तेज; 124 विधायकों की रिपोर्ट पर चर्चा और नए चेहरों को लेकर उठी अटकलें - October 17, 2026
- एसआईआर पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भारत की कड़ी आपत्ति; विदेश मंत्रालय ने कहा— चुनावी प्रक्रियाओं में दखल किसी भी सूरत में मंजूर नहीं - October 17, 2026