काशी भ्रमण के लिए आगरा से वाराणसी भ्रमण को आई महिला की रविवार रात नौका विहार के दौरान गंगा नदी में गिरने से मौत हो गई. महिला के पति ने तत्काल पुलिस और कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी. नाव चला रहा नाविक महिला को बचाने के लिए गंगा में कूद गया लेकिन पानी की धारा तेज होने के कारण पता नहीं चल सका.
मिली जानकारी के अनुसार, आगरा के कमला नगर के दयालबाग की रहने वाली अर्चना गुप्ता (55) रविवार की रात गंगा आरती देखने के बाद नौका विहार करते हुए अस्सी घाट के सामने पहुंची. अस्सी घाट के सामने पहुंचने पर नौका विहार के दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण अर्चना गंगा नदी में गिर पड़ी. महिला के गंगा में गिरते ही उनके पति कृष्ण कुमार गुप्ता अन्य लोगों की हालत खराब हो गई.
महिला के पति ने तत्काल पुलिस और कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी. वहीं नाव चला रहा नाविक भी महिला को बचाने के लिए गंगा में कूद गया लेकिन पानी का प्रवाह तेज होने के कारण महिला का पता नहीं चल सका.
प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर विजय शुक्ला ने बताया कि महिला के पति ने फोन करके सूचना की कि उनकी पत्नी नौका विहार के दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण गंगा में गिर गई. कृष्ण कुमार गुप्ता अपनी पत्नी अर्चना गुप्ता सहित अन्य साथ लोगों के साथ शनिवार सुबह आगरा से शहर पहुंचे थे. नाव पर नाव पर 9 लोग सवार होकर नमो घाट से चले थे.
पुलिस ने बताया महिला की तलाश करने के लिए एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम को बुलाई गई है. मौके पर तलाश जारी हैं.
- यूपी में SSR की तारीखों में बदलाव: “कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़ने से न रहे वंचित…”: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम - November 10, 2026
- आगरा के मदिया कटरा में वक्फ संपत्ति के कथित सौदे पर अदालत का बड़ा एक्शन; पूर्व उपनिबंधक समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश - November 10, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रंगबाजो का नंगा नाच; नगला मोहनलाल में दो घरों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज और धमकी भरा ऑडियो वायरल - November 10, 2026