लखनऊ। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला युवक को पीटती दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा है। यहां के आशियाना थाने में एक महिला के खिलाफ युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला अपनी नाबालिग बेटी को सड़क पर स्कूटी चलवा रही थी। इस दौरान कैब ड्राइवर की कार से स्कूटी के पीछे टक्कर लग गई। टक्कर लगने के बाद महिला का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बौखला कर उसने कैब ड्राइवर को बीच सड़क पीटना शुरु कर दिया।
कार में बैठी महिला यात्री ने दोनो के बीच बचाव की कई कोशिश की लेकिन महिला ने किसी की एक न सुनी। महिला ने कैब ड्राइवर का कॉलर पकड़कर करीब आठ दस थप्पड़ जड़ दिए। बीच सड़क पर हो रही इस मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं…राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, छात्रों के समर्थन में उठाई तीन प्रमुख मांगें - July 22, 2026
- आगरा से दुबई तक फैला साइबर सिंडिकेट बेनकाब: फर्जी CSC के जरिए 50 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दबोचे दो शातिर - July 22, 2026
- पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: पंजाबी सभा आगरा महानगर ने शुरू किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, शहर भर में लगाए जाएंगे छायादार व औषधीय पौधे - July 22, 2026