मेरठ के कैपिटल अस्पताल में गुरुवार को अचानक लिफ्ट का बैंड टूट गया। इससे लिफ्ट टूट कर जमीन पर गिर गई। इससे लिफ्ट में सवार प्रसूता की गर्दन फंस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लिफ्ट में महिला समेत 4 लोग सवार थे।
हापुड़ चुंगी पर कैपिटल हॉस्पिटल में हादसे की जानकारी मिलते ही तीमारदार लिफ्ट के पास आ गए। वे लोग बचाओ…बचाओ चिल्लाने लगे। इसके बाद अस्पताल की टेक्निकल भी मौके पर आ गई। थोड़ी देर में लिफ्ट को तीमारदारों ने घेर लिया। महिला के परिजनों और अन्य तीमारदारों ने अस्पताल के शीशे तोड़ डाले। बेड तोड़ दिया। पूरे अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
मेरठ सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया- हम लोग CCTV चेक कर रहे हैं। जो भी सच होगा, सामने आएगा। फिलहाल, अस्पताल से सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
हादसा गुरुवार शाम करीब 5.44 बजे हुआ। कैपिटल हॉस्पिटल की लिफ्ट से प्रसूता को नीचे ले जाया जा रहा था। लिफ्ट में उसके साथ एक डॉक्टर और दो अन्य मरीज भी थे। जैसे ही लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर के लिए नीचे जाने लगी, उसका बैंड टूट गया। पलक झपकते ही लिफ्ट नीचे आकर गिर गई। प्रसूता की गर्दन लिफ्ट में ही फंस गई और उसकी तुरंत मौत हो गई। महिला के साथ मौजूद 3 अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
उधर, जैसे ही प्रसूता की मौत की खबर मिली, अस्पताल का स्टाफ और संचालक भाग निकला। इसके बाद तीमारदारों ने पूरे अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मशीनें इधर-उधर फेंक दीं। ग्लूकोज की बोतलें फेंक दीं। यहां तक कि अस्पताल के गार्ड भी भाग निकले।
हालात ऐसे हो गए कि लोग भर्ती मरीजों को लेकर बाहर की तरफ भागने लगे। देखते ही देखते पूरा अस्पताल खाली हो गया। अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं रुका। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।
पुलिस ने बताया कि अस्पताल में कुल 13 मरीज भर्ती थे। एक प्रसूता की आज ही डिलीवरी होनी थी। लिफ्ट में हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। हंगामे के बाद सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। अस्पताल का पूरा स्टाफ भाग गया है। हमने बाहर से चैनल लॉक कर दिया है।
मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि लिफ्ट ओवरलोड थी। शायद इसी वजह से हादसा हुआ। बाकी जांच की जाएगी कि हर साल मेंटेनेंस की होता था या नहीं। CCTV देखा जा रहा है। अस्पताल का स्टाफ या तीमारदार, जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026