डॉ. भानु प्रताप सिंह ‘चपौटा’
Live story time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India.सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र मोक्ष धाम शाहगंज आगरा का जीरो धार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से हुआ है।इस कार्य मे नया अध्याय जोड़ते हुए धर्मचार्य और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मोक्षधाम पर दो विद्युत शवदाह गृह का लोकापर्ण हुआ। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने विधिविधान से विद्युत शवदाह गृह की दो भठ्ठियों का लोकार्पण किया।
इस मौके पर सभी ने विश्व में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिये विद्युत शव दाह का प्रयोग करने का आहवान किया गया। सभी मंचासीन अतिथियों ने इस कार्य को उत्तम कार्य बताया। यह भी कहा कि विद्युत शवदाह के लिए अब ताजगंज मोक्षधाम जाने की आवश्यकता नहीं है। यह सुविधा शाहगंज में शिवाजी नगर के पास ही उपलब्ध हो गई है।
बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बृज प्रांत प्रचारक डॉक्टर हरीश रौतेला, केशव देव शर्मा, अशोक कुलश्रेष्ठ और पार्षद आशीष पाराशर की इस कार्य में विशेष भूमिका है। संघ के मार्गदर्शन में यह कार्य सफलतापूर्वक हुआ है। इससे पहले यहां गंदगी का अंबार था। लोगों ने अवैध कब्जा कर रखे थे।
कार्यक्रम में धर्माचार्य महंत निर्मल गिरी, महंत योगी रूद्रनाथ, भंते अशोक रत्न, आचार्य सुनील शास्त्री, गुरु के ताल से महंत इंदौलिया, बहिन रेखा के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल, लघु उद्योग निगम के चैयरमेन राकेश गर्ग, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से प्रान्त प्रचार प्रमुख केशव शर्मा, प्रान्त कार्यकारणी सदस्य अशोक कुलश्रेष्ठ, पूर्व महापौर इंद्रजीत आर्य, पूर्व मंत्री डॉक्टर रामबाबू हरित, पार्षदगण शरद चौहान, मीनाक्षी वर्मा, रेनू गुप्ता, रवि दिवाकर, सरवन कश्यप, मोक्षधाम समिति के डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, हर नारायण गर्ग, राकेश जाटव, रवि आर्य, देवेश माहेश्वरी, टेक चंद्र, डॉ संजीव भारद्वाज, चंद्रशेखर शर्मा, छीतर मल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम में मंच का संचालन समिति के सचिव और पूर्व पार्षद आशीष पाराशर ने किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और एमएलसी विजय शिवहरे ने सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र मोक्षधाम पर हवन के साथ मंदिर का शिलान्यास किया।
अनिल चौधरी, डॉ रामबाबू हरित, शरद चौहान उपस्थित रहे।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026