आगरा । आगरा में मंगलवार की दिनदहाड़े एक ज्वैलर्स की दुकान में लूट की घटना से सनसनी फैल गई। बाइक से आए बदमाशों ने सर्राफ को कब्जे में ले लिया और पांच लाख रुपये के गहने, नकदी लूट ले गए।
घटना आवास विकास कॉलोनी में करकुंज मार्ग पर स्थित पीएस ज्वैलर्स की है। सर्राफ सजल शर्मा ने बताया कि ग्राहक के जाते ही पहले एक बदमाश दुकान में घुसा और उसने सिर पर तमंचा रख दिया। इसके बाद आए दूसरे बदमाश ने सर्राफ के हाथ-बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दिया। उनका तीसरा साथी दुकान के बाहर खड़ा था। बदमाशों ने दुकान से लाखों के जेवर समेटने के बाद शटर डालकर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए।
शोर मचाने पर लोगों ने शटर खोला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
तीनों बदमाशों के मुंह ढके हुए थे। उन्होंने काली टी-शर्ट और जींस पहन रखी थीं। कमर में कट्टा लगा था। एक बदमाश सर्राफ की कनपटी पर तमंचा लगाए खड़ा रहा, उसका दूसरा साथी सामान लूटने लगा। उसने बैग में सारी ज्वेलरी भर ली और गल्ले से करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए। उसके बाद दोनों बदमाश शटर गिराकर भाग गए।
सूचना पर थाना पुलिस और एसीपी मयंक तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने डीवीआर कब्जे में ले ली है। आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। बदमाश की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।

पुलिस का बयान
एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन है और वे बाइक से आए थे। उन्होंने सर्राफ को कब्जे में ले लिया और दुकान से गहने, नकदी लूट कर फरार हो गए।
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026
- सपा की तुष्टिकरण और जातिगत राजनीति अब जनता के बीच नहीं चलने वाली: भाजपा नेता रोहित कत्याल - September 15, 2026