बार्सिलोना का लियोनेल मेस्सी के बिना यूरोपीय चैंपियनशिप में पहला सत्र बद से बदतर हो गया है। चैंपियन्स लीग से बाहर होने के बाद स्पेन का यह शीर्ष फुटबॉल क्लब दूसरी श्रेणी के यूरोपा लीग में क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया। जर्मनी के आइंट्राच्ट फ्रैंकफर्ट क्लब ने कैंप नोउ में खेले गये मैच में बार्सिलोना को 3-2 से हराकर 4-3 के कुल योग से यूरोपा लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बार्सिलोना को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन इस हार के कारण उसका दूसरे स्तर के क्लब टूर्नामेंट को जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया। फ्रैंकफर्ट सेमीफाइनल में वेस्ट हैम से भिड़ेगा। प्रीमियर लीग के इस क्लब ने लियोन को कुल 4-1 के स्कोर से पराजित करके 1976 के बाद पहली बार किसी यूरोपीय प्रतियोगिता के अंतिम चार में जगह बनायी।
इससे पहले क्रिस्टोफर एनकुंकु के दो गोल की मदद से लिपजिग ने अटलांटा को 2-0 से हराकर पहली बार यूरोपीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला रेंजर्स से होगा। रेंजर्स ने एक अन्य मैच में ब्रागा को 3-2 से हराया।
-एजेंसियां
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026