थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। टीम ने पहली बार फाइनल खिताब जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में जहां 3-0 की अजेय बढ़त बनाई वहीं 14 साल से डिफेंडिंग चैंपियन को हराया। पहला मैच में लक्ष्य सेन ने एंथोनी सिनिसुका को 8-21, 21-17, 21-16 से हराया। दूसरे मुकाबले में डबल्स में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 18-21, 23-21, 21-19 से जीत लिया।
चिराग-सात्विक ने जीता दूसरा मैच
दूसरे डबल्स मैच में भारतीय जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी का मुकाबला केविन संजाया और मोहम्मद अहसान की जोड़ी के साथ हुआ। मैच बेहद रोमांचक रहा। पहला सेट इंडोनेशियन जोड़ी ने 21-18 से जीता। दूसरे सेट में भारतीय टीम ने 23-21 से सेट जीतकर बाजी पलट दी। इसके बाद तीसरा सेट भी चिराग-सात्विक ने 21-19 से जीत लिया।
लक्ष्य सेन ने एंथोनी को हराया
लक्ष्य सेन और एंथोनी सिनिसुका के बीच मुकाबला रोमांच रहा। पहला सेट एंथोनी ने 21-8 से जीता। दूसरा सेट 21-17 से जीतकर लक्ष्य ने मैच बराबर किया। तीसरे सेट 21-16 से जीतकर लक्ष्य ने मैच अपने नाम किया। बता दें इंडोनेशिया का टूर्नामेंट में प्रदर्शन शानदार रहा है। टूर्नामेंट में अजेय रही है। भारतीय टीम को शिकस्त ग्रुप स्टेज में चीनी ताइपे के खिलाफ मिली थी।
फाइनल मैच के लिए भारतीय टीम
सिंगल- लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय, प्रियांशु राजावती।
डबल्स- सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी, विष्णुवर्धन गौड़-कृष्ण प्रसाद गारगा, एमआर अर्जुन-ध्रुव कपिला।
-एजेंसियां
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026