प्रयागराज। संगम नगरी में शब-ए-बारात के मुकद्दस मौके पर जहां लोग अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़ने पहुंचे, वहीं कसारी मसारी कब्रिस्तान एक बार फिर चर्चा में आ गया है। माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और एनकाउंटर में मारे गए बेटे असद की कब्रों पर फूल चढ़े होने का दावा करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
खुफिया एजेंसियां सतर्क, बढ़ाई गई निगरानी
वीडियो सामने आने के बाद एलआईयू (LIU) और अन्य खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं। जांच का मुख्य केंद्र यह है कि आखिर पुलिस की कड़ी निगरानी और अतीक परिवार के अधिकांश सदस्यों के जेल में होने या फरार होने के बावजूद, कब्रों पर फूल किसने चढ़ाए? पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या यह वीडियो इसी शब-ए-बारात का है या पुराना है।
बेटे जेल में, महिलाएं फरार— फिर कौन आया?
पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, अतीक के छोटे बेटे अहजम और अबान कब्रिस्तान नहीं पहुंचे थे। बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल और अली झांसी जेल में बंद है। वहीं, 50 हजार की इनामी पत्नी शाइस्ता परवीन, जैनब और बहन नूरी पिछले दो साल से फरार हैं। ऐसे में खुफिया तंत्र उन करीबियों की पहचान कर रहा है जो रात के अंधेरे में वहां पहुंचे थे।
इतिहास की यादें और वर्तमान सुरक्षा
ज्ञात हो कि 13 अप्रैल 2023 को असद का एनकाउंटर हुआ था और उसके दो दिन बाद 15 अप्रैल को अतीक-अशरफ की हत्या कर दी गई थी। तब से ही इन कब्रों पर होने वाली किसी भी गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर रहती है। फिलहाल, कसारी मसारी इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और वीडियो में दिख रहे चेहरों की पहचान की जा रही है।
- आगरा के वार्ड 79 मोती कुंज में सीवर लीकेज से नरक बनी जिंदगी: पिछले एक महीने से गंदे पानी के बीच गुजरने को मजबूर हैं लोग - August 23, 2026
- ’चित्रकला के रंग कान्हा जी के संग’: संस्कार भारती और मां आलय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता - August 23, 2026
- राष्ट्रीय पेनमैन चैंपियनशिप 2026 का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न: खंदारी परिसर के जेपी सभागार में गूंजा श्रीमद्भगवद्गीता का 12वां अध्याय - August 23, 2026