विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और उनके कश्मीर घाटी से पलायन पर बनी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि एक वर्ग ऐसा भी है जो इस फिल्म को समाज को तोड़ने वाली और मुस्लिम विरोधी होने के आरोप लगा रहा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस फिल्म पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि अगर मेकर्स ज्यादा लोगों को फिल्म दिखाना चाहते हैं तो इसे यूट्यूब पर अपलोड कर दें।
अरविंद केजरीवाल के इस बयान की डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और फिल्म के ऐक्टर अनुपम खेर ने तीखी आलोचना की थी। अब इस बयान पर बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी के पूर्व सांसद परेश रावल भड़क गए हैं। परेश रावल ने बिना अरविंद केजरीवाल का नाम लिए तीखे ट्वीट किए हैं। उन्होंने #KashmirFiles के साथ अपने एक ट्वीट में लिखा- ‘जो अपने बच्चों की झूठी कसम खा सकता है, वो पंडितों की परवाह क्यों करेगा।’
परेश रावल यहीं नहीं रुके उन्होंने एक यूजर का ट्वीट भी शेयर कर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘#TheKashmirFiles ही नहीं, इन्होंने तो दूरदर्शन पर रामायण के प्रसारण का भी विरोध किया था, याद है की नहीं ?’ इस पर परेश ने लिखा, ‘और अब अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन निकाल रहे हैं!’
बता दें कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ पहले ही सुपरहिट हो चुकी है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपयों से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और पुनीत इस्सर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
-एजेंसियां
- इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेकर हाई कोर्ट बेंच तक, कांग्रेस नेता ने गिनाए आगरा की उपेक्षा के ‘5 बड़े जख्म’ - March 29, 2026
- Agra News: महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, सूर्य नगर बूथ पर जुटा जनसमूह - March 29, 2026
- उत्तर प्रदेश में बदला FIR का नियम: घरेलू हिंसा और मानहानि जैसे मामलों में मजिस्ट्रेट का आदेश अनिवार्य - March 29, 2026