सपेरा राजेश नाथ

बारिश के मौसम में बिल में पानी भरने के बाद कहां रहते हैं सांप, जानिए कैसा होता है सांपों का जीवन

REGIONAL

पानी भर जाने के कारण बिल से निकल आते हैं बाहर, बारिश के मौसम में घर व गोबर के उपलों में रहते हैं सांप

Agra (Uttar Pradesh, India). बारिश के​ दिनों में सांपों का जीवन कैसा रहता है। बारिश के मौसम में सांप कहां रहते हैं। वे क्या खाते-पीते हैं? इन बातों की जानकारी के लिए आज हमने अछनेरा के गांव महुअर के रहने वाले सपेरा से बात की। सपेरा ने बारिश के दिनों में सांप के रहने व खाने-पीने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सपेरा ने हमें ऐसी बातें बताई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

बिल में पानी भरने पर निकलते हैं बाहर
विकास खंड़ अछनेरा के गांव महुअर में एक सपेरों की बस्ती है। जहां पर कई वर्षों से सपेरा रह रहे हैं। बारिश के मौसम में सांपों का जीवन कैसा होता है। इसी को लेकर आज हमने सपेरा राजेश नाथ से बात की। राजेश नाथ ने बात करते हुए बताया कि बिल में बारिश का पानी भर जाने के कारण सांप बाहर आ जाते हैं। इसके बाद वे अपने रहने की जगह तलाशते हैं। बारिश के मौसम तक वे अपनी नई जगह पर ही रहते हैं। सर्दी आने के बाद वे ​फिर से बिल में चले जाते हैं।

घरों में रहते हैं सांप
राजेश नाथ ने बताया है कि बारिश के मौसम में सांप बिलों से बाहर आकर घरों में घुस जाते हैं। वहीं कुछ सांप गोबर के उपलों में छिप जाते हैं। सांप चूहा तथा मेढ़क खाते हैं। नाथ ने बताया है कि घर में छिपे सांप पानी ​पीने के लिए बाहर आते हैं। वे बर्तनों में रखे पानी को पीकर उसी स्थान पर जाकर छिप जाते हैं। इस दौरान घर के किसी सदस्य का सांप पर पैर पड़ने पर उसे काट लेते हैं। जिससे कई बार लोगों की मौत हो जाती है। बारिश के मौसम तक सांप घर तथा उपलों में भी छिपे रहते हैं। सर्दी का मौसम शुरू होते ही सांप अपने आप ही घर तथा उपलों से निकल जाते हैं।

घरों में निकल रहे सांप
राजेश नाथ ने बताया है कि बारिश के मौसम में घरों में काफी सांप निकलते हैं। लोग दूर-दूर से उनके पास सांप को पकड़वाने के लिए आते हैं। वे महिने में कम से कम आठ बार घर से सांप पकड़ने के लिए जाते हैं। घर से सांप को पकड़कर उसे जंगल में छोड़ देते हैं। इसके बाद सांप फिर से अपने रहने के लिए नई जगह तलाशने में जुट जाते हैं।