समापन पर विश्व शांति यज्ञ और भंडारे का आयोजन
आगरा में जल्द बनेगा ठाकुर श्याम बिहारी मंदिर
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. जय श्री राम सेवा समिति की ओर से कोठी मीना बाजार पर चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा के समापन विश्व शांति एवं सर्वकल्याण की कामना के साथ हुआ। कथा के समापन पर हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। ठाकुर श्याम बिहारी मंदिर की स्थापना भी जल्दी की जाएगी। इस मंदिर के लिए डॉ. मृदुला कठेरिया ने 51 लाख रुपये तुलसी पीठाधीश्वर, पद्मविभूषण, 22 भाषाओं के ज्ञाता, जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज को दिए हैं।
कलश वितरण
आयोजक प्रो. रामशंकर कठेरिया ने बताया कि प्रातः यज्ञ के बाद से भोजन प्रसाद प्रारम्भ की गयी | हवन में करीब दो हज़ार श्रद्धालुओं ने अपनी आहुति दी। उसके उपरांत मंगलमय परिवार के द्वारा महिलाओं को कलश वितरण किया गया।

यज्ञ से प्रसन्न होते हैं देवता
पंडित सुभाष चंद्र शास्त्री ने कहा कि आत्मा को जन्म व मृत्यु के बंधन से मुक्त कराने के लिए भक्ति मार्ग से जुड़कर सत्कर्म करना होगा। हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मन वांछित फल प्रदान करते हैं।

समापन पर भक्ति गीतों पर थिरकी महिलाएं
समिति के गौरव बंसल ने कहा कि पद्म विभूषण स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने आगरा को नौ दिन तक धर्म की नगरी में प्रवर्तित कर दिया। अब जल्द ही ठाकुर श्याम बिहारी मंदिर की स्थापना होने जा रही है | ट्रस्ट बना कर जगह चिन्हित कर मंदिर का निर्माण होगा। महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया।

नया इतिहास रच दिया
मीडिया प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि राम कथा ने आगरा में नया इतिहास रच दिया है। रामभद्राचार्य महाराज ने आगरा वालों को आशीर्वाद दिया है, जो फलदायी होगा। उल्लेखनीय है कि विमल कुमार को मीडिया प्रभारी से हटवाने के लिए काफी जोर लगाया गया था। उन्होंने सांसद खेल स्पर्धा में भी मीडिया प्रभारी का दायित्व संभाला था।

उल्लेखनीय उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य यजमान धनकुमार जैन-शालिनी जैन, अजय गर्ग, गौरव बंसल, केशव अग्रवाल, हरी नारायण चतुर्वेदी, सुशीला चौहान, सुरेंद्र चौधरी, राकेश अग्रवाल, विमल कुमार, दिनेश अग्रवाल, ममता शर्मा, निधि बंसल, रजनी अग्रवाल, रेखा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026