लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राणा सांगा विवाद में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन पर जमकर प्रहार किया है।
सीएम योगी ने कहा कि जो लोग औरंगजेब और बाबर की पूजा करते हों और जो जिन्ना को अपना आदर्श मानते हों, उन लोगों से इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती कि वे महापुरुषों के बारे में बताएंगे।
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राज्य सभा में राणा सांगा पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद यह विवाद गहराता ही जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि राणा सांगा के इतिहास को अगर इन्होंने पढ़ा होता तो ये सब न कहते। वो महान योद्धा जिसके शरीर के घाव इस बात को बताते थे कि उन्होंने भारत के धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए उस समय किस प्रकार के पराक्रम का परिचय दिया था।
सीएम योगी ने सवाल किया कि ये लोग जो औरंगजेब और बाबर को मानते हैं, वे क्या महाराणा प्रताप, महाराणा सांगा, छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोविंद सिंह के बारे में बताएंगे। सीएम ने कहा कि ये लोग इतिहास के बारे में क्या जानते हैं।
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026