Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता सतीश राजपूत 38 वर्ष 4 माह 26 दिन की संतोषजनक सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। एडीए सभागार और मोहन गार्डन पश्चिमपुरी, सिकंदरा में लोधी क्षत्रिय एम्पलाइज एसोसिएशन (लक्ष्य) ने इंजीनियर सतीश राजपूत का लक्ष्य आगरा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शानदार सम्मान किया। इंजीनियर सतीश राजपूत लक्ष्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और लक्ष्य संदेश पत्रिका के वरिष्ठ संपादक भी हैं।
लक्ष्य के जिलाध्यक्ष इंजीनियर किशोरी सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद इंजीनियर सतीश राजपूत अब समाज की सेवा पूरा समय देकर कर सकेंगे। सेवाकाल में सतीश राजपूत ने ईमानदारी और निष्ठा की मिसाल कायम की। पद पर रहते हुए भी वे जमीन से जुड़े रहे। अपने कर्तव्यों से समझौता न करते हुए लोगों की मदद की। यही कारण है कि उनकी सेवानिवृत्ति पर आगरा के सैकड़ों लोग सम्मान करने पहुंचे।

समारोह में बृज संस्कृति से परिचय कराने वाली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सभी ने राधे-राधे की गूंज की। फूलों की होली खेल गई। इस दौरान भक्तिभाव से सराबोर लोग देर रात्रि तक झूमते रहे।

इस अवसर पर लक्ष्य के संरक्षक इंजीनियर रतीराम वर्मा, आर पी सिंह, लक्ष्य के अध्यक्ष इंजीनियर किशोरी सिंह, महामंत्री लक्ष्मण सिंह, ऑडिटर वी पी सिंह, कोमल सिंह, तिलक सिंह, सुरेश चंद्र राजपूत, एम आर वर्मा, महावीर सिंह, सोहन लाल, भरत सिंह, पूरन सिंह, मनोज राजपूत, वनय सिंह, नवल सिंह, अवध प्रताप सिंह, श्रीमती सुनीता सिंह आदि उपस्थित रहे।

अगर आप मोटापा और लाइफ स्टाइल जनित रोगों से हैं परेशान और खानपान बदलकर स्वस्थ होना चाहते हैं तो संपर्क करेंः डॉ. भानु प्रताप सिंह 9412652233, 8279625939
- आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में निहंग सिखों के शौर्य और युद्धकला का अद्भुत प्रदर्शन, घुड़सवारी और गतका के करतब देख दंग रह गई संगत - November 1, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘यूनिफेस्ट-2026-27’ में आगरा कॉलेज का दबदबा: 69 अंक पाकर बना ओवरऑल चैंपियन, ‘जितेंद्र रघुवंशी चल वैजयंती ट्रॉफी’ की अपने नाम - November 1, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले लखनऊ की सड़कों पर उतरी सपा: हजरतगंज चौराहे पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कार्यकर्ता को गोद में उठाकर भागी पुलिस - November 1, 2026