दिल्ली सरकार ने सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. हालांकि इस आदेश में कुछ छूट भी दी गई है.
अधिसूचना के इस प्रावधान के तहत निजी चार पहिया वाहनों में एक साथ यात्रा करने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना लागू नहीं होगा.
100 में से 17 कोरोना पॉजिटिव!
दरअसल, दिल्ली में पिछले दो दिनों से कोविड जांच कराने वाले हर 100 में से औसतन 15 से 17 लोगों में संक्रमण पाया गया है. पिछले कुछ दिनों से संक्रमण दर में इजाफा दर्ज होने के बावजूद आम लोग इसको लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं. हालत यह है कि लोग न तो मेट्रो में मास्क लगा रहे हैं, न भीड़भाड़ वाले बाजार में और न ही बसों में. न दूरी का ख्याल है अब और न ही चेहरे पर मास्क है. ऊपर से सेल्फ किट से घर में ही अपनी जांच कर रहे हैं, पॉजिटिव आने पर उसे ऐप में अपलोड भी नहीं कर रहे हैं. लापरवाही इस हद तक है कि पॉजिटिव आने पर भी 7 दिनों के आइसोलेशन में नहीं रह रहे हैं मरीज. इस वजह से दिल्ली में कोविड का संक्रमण बढ़ता जा रहा है.
केरल में भी मास्क अनिवार्य
दक्षिण के राज्य केरल में भी कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण सार्वजनिक जगहों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क नहीं पहनने वालों पर दंड का प्रावधान किया गया है। गौरतलब है कि राज्य में कोरोना संक्रमण दर बहुत ज्यादा हो गया है। गौरतलब है कि कोरोना की तीसरी लहर में कमी आने के बाद राज्य सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने का नियम हटा लिया था।
-एजेंसी
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026